सूरज नेगी ने की हरक सिंह के बयान की निंदा

जनमंच टुडे/ऊखीमठ ।

काबीना मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत के बयान के बाद से कांग्रेस में आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने डाॅ रावत के बयान की  निंदा करते हुए कहा कि डाॅ रावत ने उत्तराखण्ड की जनता ने प्रदेश को नालायकों के हाथ दिये जाने जैसा भद्दा बयान दिया है। वे स्वयं यूपी सरकार से लेकर अब तक सत्ता का सुख भोग चुके हैं और कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस का दामन थामकर मलाई खा चुके हैं और आज उन्हें नालायक जैसे बयान देने पड़ रहे हैं। वे उत्तराखण्ड की जनता के आत्मसम्मान के साथ खेल रहे हैं।
जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि काबीना मंत्री ने उत्तराखण्ड की राजनीति में अस्थिरता लाने का प्रयास किया। जब वे कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री थे तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सरकार चलाने के लिए चैन से नहीं रहने दिया और अपने साथ ही अन्य विधायकों को भी भाजपा में शामिल कर दिया। डाॅ रावत महत्वकांक्षी नेताओं में से एक हैं, जो अपने फायदे के लिए दल-बदलू जैसी राजनीति करते हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने का उनका एक ही मकसद था कि वे भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन उनका सपना यहां भी पूरा नहीं हो पाया । मसूरी में एक कार्यक्रम के दौरान डाॅ हरक सिंह रावन द्वारा मंच से  दिए गए  बयान के बाद से पूरे प्रदेश में हलचल मच गई है और हर तरफ उनके बयान की निंदा की जा रही है। नेगी ने कहा कि डाॅ रावत के इस बयान ने भाजपा हाईकमान को भी सख्ते में डाल दिया है। उन्हें कोटद्वार में अब पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी से हार का डर सता रहा है, जिस कारण वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राज्य बनने के बाद से लेकर आज तक डाॅ रावत ने कभी भी राज्य आंदोलनकारियों एवं शहीदों की बातों को नहीं उठाया और आज ऐसी बातें करके खुद ही हाशिये पर हैं।  उन्होंने कहा कि अगर डाॅ रावत राज्य निर्माण से लेकर अब तक वे लगातार क्षेत्र बदल-बदलकर जनता की आंखों में धूल झोंककर विधायक बनते आये हैं। नेगी ने कहा कि डाॅ हरक सिंह रावत खुद की चुनावी नैया डूबते देखकर अब परिवारवाद की राजनीति को आगे ले जाने के लिए अपनी बहू को चुनाव मैदान में उतारने के लिए भाजपा को मजबूर कर रहे हैं।

लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार ऊखीमठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *