हेमकुण्ड साहिब के कपाट 10 को होंगे बन्द
जनमंच टुडे/ गोपेश्वर।
श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्टूबर को पूर्ण विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमैन्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि, मौसम एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रस्ट द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते इस बार हेमकुण्ड साहिब यात्रा का शुभारंभ 18 सितम्बर को हुई थी। अब तक करीब 5 हजार श्रद्धालु श्री हेमकुण्ड साहिब के दर्शन कर चुके हैं और अभी भी कई श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा रहे है। उन्होंने सभी श्रद्वालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना 10 अक्टूबर तक ही रखे।
