हमें अपने आचरण में अहिंसा और करुणा का भाव जागृत करना होगा : मुख्यमंत्री
जनमंच टुडे/ देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कहा कि गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी ने अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अंहिसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। वहीं मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है।
