मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता और शास्त्री को जयंती पर किया नमन
जनमंच टुडे/ देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
