कांग्रेस को लगा झटका

जनमंच टुडे/दिल्ली/ देहरादून:  राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है कभी कांग्रेस के लिए काम करने वाले राम सिंह कैड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के साथ निर्दलीय रूप से सरकार के साथ रहे तथा अपने क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार हर मुद्दे को जोर-शोर से उठा कर क्षेत्र के विकास में लगे रहे। लेकिन आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधायक राम सिंह कैड़ा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 2022 मे होने वाले चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरु कर दी है वहीं विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा मे शामिल होने से और पार्टियों को भी भारी झटका लगा है अब जबकि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक मैं है और राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होते ही भीमताल विधानसभा सीट की अब गणित भी बदलती हुई दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *