बेक़ाबू होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत

जनमंच टुडे/ नई टिहरी।

शुक्रवार सुबह नई टिहरी के टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर  सड़क से नीचे लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया, उसे बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास  शादी समारोह से वापस लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 400 मित्र गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।  दुर्घटना में तेजपाल सिंह (36) निवासी खास पट्टी  नईटिहरी और नरेंद्र राणा (30) निवासी घनसाली की मौके पर ही मौत को गई, जबकि,  दीपक निवासी बौराड़ी घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *