बेटे संग कांग्रेस में शामिल होंगे यशपाल आर्य !
जनमंच टुडे/देहरादून।
भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य और एवं नैनीताल विस क्षेत्र से उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वे दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस में शामिल होंगे।
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को झटका देने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य एक बार फिर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल दोनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। इस दौरान उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। आज सुबह दोनों नेताओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की काफी दिनों से चर्चा थी, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया था कि दोनों कब शामिल होंगे।
