उपनलकर्मियों की खुली लाटरी
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कैबिनेट ने उपनलकर्मियों के वेतनमान में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत 10 साल से अधिक वर्ष की सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3 हज़ार जबकि 10 वर्ष से कम सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2 हज़ार रुपये का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में धामी सरकार ने एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण फैसले पर मोहर लगाई। मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारोंको बताया कि कैबिनेट में 29 से अधिक मामलों पर चर्चा हुई। आशावर्करों को हर महीने साढ़े 6 हजार अब उनके खाते में आएंगे 1 हज़ार मानदेय में बढ़ोतरी और 500 प्रोत्साहन राशि दी गई है।
सस्ते गल्ले के व्यापारियों को राहत देते हुए वित्त विभाग 14 करोड़ रुपये खाद्य विभाग को देगा । वही सोमेश्वर अस्पताल को उच्चीकरण करके उसे 100 बेड का बनाने का फैसला कैबिनेट ने लिया है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को लेकर कैबिनेट ने सीएम को अधिकृत किया और इस मुद्दे पर अब वही फैसला लेंगे।
