6 नवंबर को बंद किए जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट
देहरादून। केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए 22 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे वृश्चिक लग्न में बंद हो जाएंगे। जबकि डोली आगमन पर मद्महेश्वर मेला 25 नवंबर को आयोजित होगा। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शनिवार 30 अक्टूबर को दोपहर एक बजे अपराह्न शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।
