शहीद रौतेला को दी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
जनमंच टुडे/ ऋषिकेश।
जम्मू के पूंछ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सूबेदार अजय रौतेला का ऋषिकेश के चन्द्रेश्वर नगर स्थित मुक्ति धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। नरेंद्र नगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी गांव के अजय रौतेला का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक आवास से चन्द्रेश्वर घाट लाया गया, जहां देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद को अतिंम विदाई दी गई।
