उफनाती कोसी नदी में बही मासूम

जनमंच टुडे/ रामनगर।

बुधवार को देर शाम ढिकुली के  लदुवा चौड़ के पास एक सात वर्षीय बालिका फिसल कर  उफनाती कोसी नदी में जा गिरी और लहरों में खो गई।  बालिका को बहता देख पड़ोस की एक महिला ने उफनाती नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह बालिका को बचाने में सफल नहीं हो पाई, उफनाती नदी से महिला बामुश्किल बाहर निकल पाई। सूचना पर रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान चलाकर लड़की की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम ढिकुली निवासी इस्लामुद्दीन की 7 साल की बेटी आलिया गांव के ही कुछ बच्चों के साथ घर के पीछे स्थित  बहने वाली कोसी नदी के पास गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह उफनाती नदी में जा गिरी और तेज बहाव में बह गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं बचाव दल ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *