महंगाई की आग में ‘जल गई’ माचिस

जनमंच टुडे। देहरादून।

अब आपके रसोई में छोटी सी दिखने वाली लेकिन सबसे महत्वपूर्ण माचिस की डिब्बी पर महंगाई की आग लगने जा रही है। हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली माचिस अब महंगी होने जा रही है। 14 साल बाद  इसके भाव बढे हैं। अब आपको माचिस की डिब्बी 2 रुपए में मिलेगी। करीब 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़े हैं। खाने-पीने सब्जियां, फल, फूल, कपड़े लत्ते से लेकर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस तक के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में हर घर की रसोई में अहमियत रखने वाली माचिस भला पीछे क्यों रहेगी। आखिरी बार माचिस की कीमत   2007 में  बढ़ी थी माचिस कीमत 50 पैसे हुआ करती थी और इसे बढ़ाकर 1 रुपये कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *