विजयवर्गीय ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
जनमंच टुडे / देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार भी उपस्थित थे।
