खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री, जनता की समस्याएं सुनी
जनमंच टुडे/देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को खटीमा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद धामी नगला तराई स्थित अपने आवास पहुँचे और क्षेत्रवासियों से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। धामी ने लोहियाहेड विद्युत लाइन अंडर ग्राउंड करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत तथा शहर की प्रमुख सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन में भेजने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिए।
धामी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार ने भी पेट्रोल की कीमत पर ₹2 प्रति लीटर दाम कम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकतम लोगों को फायदा पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 नवम्बर को लगभग 400 करोड़ की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी डॉ.आरबी सिंह की शोक-सभा और स्वर्गीय बाबूराम कुशवाहा के घर पहुंचे और दिवंगतों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बन्धाया।
