प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे
जनमंच टुडे/देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुँचे। इस दौरान राज्यपाल,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,विस् अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रोटोकॉल मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज.(से.नि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ के लिये रवाना होंगे। आज प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह लगभग 400 करोड़ रुपए के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं उनकी 35 टन वजनी और 12 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा।
