प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने की सीएम से भेंट

जनमंच टुडे/ देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर उनको इस एतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुण्ड साहिब के लिये रोप वे बनाये जाने की जो बात कही है वह निश्चित रूप से एतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में हेमकुंड साहेब की यात्रा और सुगम हो जायगी व बजुर्गो एवं असहाय व्यक्तियों आदि को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहेब की यात्रा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *