विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

जनमंच टुडे/दिनेशपुर।

हॉट मिक्स से सड़क निर्माण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण का कार्य रुकवा कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे बीजेपी के नेताओं से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
रविवार को हरिदासपुर- बसंती पुर की लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग रुद्रपुर विधायक के द्वारा लोक निर्माण विभाग से डामर के लिए स्वीकृत कराया गया था। ग्रामीणों ने विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बन रहे निर्माण कार्य को रुकवा ते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक ने गांव में बीते 23 जनवरी सुभाष जयंती पर आश्वासन दिया था की बसंतीपुरऔर हरिदासपुर मार्ग हॉट मिक्स मशीन से निर्माण कराया जाएगा। लेकिन आज सिर्फ खानापूर्ति के लिए बिना सफाई किए सड़क पर हाथ से माल डालकर सड़क निर्माण किया जा रहा है। अमरपुर ग्राम प्रधान संजीत विश्वास तथा आनंद खेड़ा ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में नाम कमल विश्वास नित्यानंद मंडल शंकर मंडल अनुज साना,केना गाईन, संजीव मंडल, काली पद, भागीरथ, शंकर मंडल, मनोज मंडल, पवित्र मंडल, ज्योतिष, मुकुल मंडल, रंजीत मंडल, शंभू नाथ समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। इनसैट- मार्ग का निर्माण को लेकर तीसरी बार विरोध हुआ विधायक के वायदे के अनुसार हॉट मिक्स सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण इससे पहले भी हाथ से बन रहे इस सड़क के निर्माण कार्य को रुकवा कर अपना विरोध जता चुके हैं। बावजूद इसके तीसरी बार हाथ से सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर पूनः आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत कर मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को एक बार फिर रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है वायदे के अनुसार सड़क का निर्माण यदि हॉट मिक्स से नहीं हुई तो सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ठुकराल का कहना है कि सरकारी स्टीमेट और मानको के अनुसार सड़क का निर्माण हो रहा है कुछ लोग राजनीतिक विरोध के चलते सुनियोजित तरीके से बेवजह विरोध प्रदर्शन कर विकास कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *