गैस सिलेंडर लीक, घर में लगी आग, पिता, पुत्र की मौत

जनमंच टुडे/ रुद्रपुर । उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैम्प में देर रात सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैम्प के ठाकुरनगर निवासी  केदार सिंह(30)  पत्नी और 2 साल के पुत्र वंश के साथ रहता था। और  मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार रात 10 बजे के करीब वह और उसका दो साल का बेटा  घर में थे।  इसी दौरान घर में रखे  सिलेंडर  में धमाका हो गया,लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज नहीं आई, सिलेंडर लीक होने से आग लगी है।  आग की चपेट में आकर, पिता, पुत्र गम्भीर रूप से झुलस गए। घर के बाहर मौजूद केदार की पत्नी  ने चीखना चिल्लाना शुरु किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आधे घण्टे की मस्खत के वाद आग पर काबू पाया। सूचना पर सीओ सिटी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बताया जा रहा है कि संभवत आग सिलेंडर में पाइप जोड़ते समय गैस लीक होने से लगी है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने हादसे में झुलसे केदार और वंश को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *