सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम कर रहे धामी : नडडा

जनमंच टुडे/ देहरादून।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा मंगलवार को रूद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र में से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की मांग लम्बे समय से उठती रही है, उनके जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने के लिए जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अब उन्हें दिये जाने वाले प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भदईपुरा, रम्पुरा, शक्तिफारम, दिनेशपुर, रूद्रपुर किच्छा आदि आसपास के क्षेत्रों मे नजूल भूमि पर आवंटित व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने हेतु जनप्रतिनिधि संघर्ष करते रहे हैं। इसके लिये भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मालिकाना हक देने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार जिन मलिन बस्तियों में जो लोग रह रहे हैं, उनके लिए अब तीन साल का सुरक्षा कवच लेकर आये हैं। स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते उधमसिंह नगर में 6000 एकड़ पर उद्योग लगे हैं, उद्योगों में यहॉ के लोगो को आरक्षण मिलें, हम ने तय किया है कि आने वाले समय में यहॉ पर जितनी भी नौकरियॉ निकलेंगी, स्थानीय लोगों को उनमें प्राथमिकता दी जायेगी। यहां ग्रीन एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। कलकत्ता को हवाई सेवा के साथ रेलवे के कोरिडोर को भी यहॉ से जोड़ा जा रहा है। इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिये एम्स का सेटेलाइट सेंटर उधम सिंह नगर में खुलने जा रहा है। अब इलाज के लिए दिल्ली, ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचितों, दलित एवं मजदूरों के उत्थान, कल्याण एवं विकास के लिए तमाम योजनानयें बनायी जा रही है। भा.ज.पा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने अपने सम्बोधन में बंगाल के राजनीति, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सुधार, राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बंग्ला समाज हर क्षेत्र में सदैव अग्रणीय रहा है।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ मुख्यमंत्री  धामी कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *