दून में ओमीक्रोन की दस्तक
जनमंच टुडे/ देहरादून।
देहरादून। ओमीक्रोन ने देहरादून में दस्तक दे दी है। यहां आठ दिसम्बर को स्काटलैंड से लौटी 23 वर्षीय युवती ओमीक्रोन पॉजिटिव पाई गई है । मामले की जानकारी देते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि विगत आठ दिसम्बर को देहरादून की कांवली रोड निवासी एक 23 वर्षीय युवती स्कॉटलैंड से लौटी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उसकी सैंपल लिया गया जो निगेटिव आया। इसके बाद युवती उसी दिन सायं को वह माता-पिता के साथ कर से देहरादून पहुंची थी।सीएमओ कार्यालय के आइडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को आया जो कि पॉजीटिव आया , जिसके बाद युवती घर पर ही आइसोलेट हो गयी। उसके माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है। युवती को जिला आइडीएसपी यूनिट ने 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने के साथ ही होम आइसोलेशन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। युवती में ओमीक्रोनन वेरियेंट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आइडीएसपी यूनिट की ओर से भी कर दी गयी है। जिला सर्विलांस इकाई युवती की निरंतर निगरानी कर रहा है ।महानिदेशक डॉ तुप्ति बहुगुणा ने एसआरएल लैब को युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि ओमीक्रोन वेरियेंट को अलग किया जा सके।
