वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

जनमंच टुडे/ उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जिले के असी गंगा घाटी के अंतर्गत गजोली-भंकोली मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव दल ने शवों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर  जनपद के गजोली से अगोड़ा गांव जा रहा  एक वाहन भंकोली के निकट  अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर  नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में शांतिलाल पुत्र बालम लाल (45) निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी, जसपाल सिंह पुत्र रामचंद्र (35) निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी और वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल (39) निवासी अगोड़ा तहसील भटवाड़ी की हादसे में  मौत हो गई है।  सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने  ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से  निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *