तो क्या कोटद्वार सीट को बॉय, बॉय कह देंगे डॉ रावत!

जनमंच टुडे/ देहरादून।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार सीट बदलने के संकेत दिए हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉ रावत कोटद्वार सीट के बजाए आगामी विस चुनाव किसी दूसरे विस् सीट से लगेंगे। चुनावी पंडित भी इसको लेकर गुना भाग करने में जुट गए हैं।  उन्होंने आज अपनी सीट बदलने को लेकर बयान दिया है। डॉ रावत ने कहा कि अगर उन्हें कोटद्वार सीट के अलावा किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला तो वह यमकेश्वर विधानसभा सीट को सबसे अधिक तरजीह देंगे । इसके अलावा उन्होंने लैंसडौन, डोईवाला और केदारनाथ विधानसभा सीट से चुनावी समर में उतरने के संकेत दिय हैं।  डॉ रावत ने कहा कि यदि इन सीटों में से किसी पर भी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया जाता है तो वह सौ फीसदी जीत दर्ज करेंगे।यदि हरक सिंह रावत लैंसडौन यमकेश्वर एवं डोईवाला सीट पर चुनाव मैदान में उतरते हैं तो सबसे ज्यादा यहां से मौजूद विधायकों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed