अभिभावकों को फीस देने के लिए बाध्य न करें

रूद्रपुर । जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में जनपद में संचालित अशासकीय, निजी विद्यालय के संचालकों एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक विचार विमर्श बैठक कलक्टेªट सभागार में आयोजित हुई। उन्होने कहा कि माध्यमिक शिक्षा शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के दृष्टिगत समस्त शिक्षण संस्थायंे अग्रिम अदेशों तक बन्द किये जाने के उपरान्त भी कतिपय अशासकीय निजी विद्यालयो द्वारा छात्र छात्राओं के अभिभावको से तत्काल शुल्क जमा कराने हेतु दबाव बनाया जा रहा है कि शिकायते प्राप्त हो रही है। जिसके लिये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विद्यालयों को शासन के निर्देशों के तहत कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि किसी भी अभिभावक को शिक्षा शुल्क देने के लिये बाध्य नही किया जाय। उन्होने विद्यायल के स्टाफ एवं अभिभावको के साथ समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश सम्बन्धित विद्यालयो को दिये ताकि उन्हे शासन द्वारा प्राप्त आदेशों से आवगत कराया जा सकें। उन्होने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो लाॅक डाउन से उत्पन्न अर्थिक तंगी के कारण मासिक शुल्क का भुगतान नही कर पा रहे है उनका नाम विद्यालय से पृथक न किया जाय व उक्त स्थिति सामान्य होने तक शुल्क भुगतान करने हेतु बाध्य नही किया जाना चाहिये। उन्होने छात्रध्छात्राओं का पठनध्पाठन आॅनलाईन एवं अन्य संचार के माध्यम से भी जारी रखने के निर्देश दिये।  पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने अभिभावको से अपील की है वर्तमान शैक्षिक सत्र 2020-21 में किसी प्रकार की शुल्क बृद्धि नही की जायेगी। लाॅक डाउन की अवधि के दौरान का परिवहन शुल्क नही लिया जायेगा। जिन अभिभावको को वर्तमान परिस्थिति में आर्थिक परेशानियो के कारण अपने पाल्यो का विद्यालय में शुल्क नही जमा कर पा रहे है उन्हे विद्यालय प्रबन्धन द्वारा लाॅक डाउन की अवधि में किसी प्रकार से बाध्य नही किया जायेगा वे अपना शुल्क लाॅक डाउन खुलने के बाद जमा करा सकते है। किसी भी बच्चे का नाम विद्यालय से पृथक नही किया जायेगा। सभी प्राईवेट विद्यालय लाॅक डाउन की अवधि के दौरान शुचारू रूप से आॅनलाईन माध्यम से शिक्षा देते रहेगें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दरजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य के साथ ही विद्यालयो के संचालक, एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed