नामांकन रदद् होने से चुनावी मैदान से हुए ‘आउट’
जनमंच टुडे/ पौड़ी
शनिवार को विस चुनाव के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें 5 विधानसभा क्षेत्रों में किए गए नामांकन पत्रों में पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए। श्रीनगर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के वीरेंद्र कुमार के प्रस्तावक पूरे न होने पर उनका नामांकन रदद् कर दिया गया। यमकेश्वर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की सुमति देवी का फार्म 26/ एफिडेफिट अपूर्ण होने के कारण उनके चुनाव लड़ने की आश अधूरी ही रह गई। कोटद्वार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद्र का जबकि चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रामेंद्र सिंह भंडारी का नामांकन अपूर्ण होने पर रदद् कर दिया गया। वहीं पौड़ी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार का जाति प्रमाण पत्र व प्रस्तावक पूरे न होने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।
