आज कोरोना से सात की मौत, 2813 संक्रमित मिले

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को  जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 2813  कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि, 7 संक्रमित मरीजों की मौत हुई । वहीं आज 3042 कोरोना संक्रमित ठीक हुए।  अब राज्य में  सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 30927 हो गई है। आज भी अन्य दिनों की भांति देहरादून में 978 संक्रमित पाए गए।  इसके बाद हरिनगरी हरिद्वार में 422 संक्रमित मिले। सरोवर नगरी नैनीताल में 257,  पर्यटन नगरी  पौड़ी में  203, अल्मोड़ा 170, बागेश्वर 87, चमोली में 67, चम्पावत में 74 , पिथौरागढ़ में 96, रुद्रप्रयाग में 113, टिहरी गढ़वाल में 49, ऊधमसिंहनगर 194 और उत्तरकाशी में 103 कोरोना संक्रमित पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *