रावत और यादव ने किया मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का वादा
जनमंच टुडे/देहरादून।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बताए जा रहे और सहसपुर निवासी अकील अहमद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि हरीश रावत और प्रदेश प्रभारी ने उनसे राज्य में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का वादा किया है। वीडियो में अकील कह रहे हैं कि इसी बात पर समझौता हुआ है, उन्होंने (अकील ने) मांग की थी कि एक मुस्लिम यूनिवर्सिटी होनी चाहिए, जिसमें मुस्लिम बच्चे आएं, वह पढ़ाई कर सकें और शिक्षित हो सकें। सड़कों का निर्माण भी है।

यही सब चीजें हैं जो मान ली गई हैं। इन सब चीजों पर प्रभारी जी से बात हुई, उन्होंने यस बोला है। हरीश रावत जी से भी बात हुई है। हरीश रावत ने भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री बनता हूं तो यह काम होंगे। लेकिन अभी इस बारे में कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं भाजपा ने कहा कि ‘जिन लोगों ने देवप्रयाग में संस्कृत विश्वविद्यालय नहीं बनने दिया, वो लोग आज एक संप्रदाय विशेष को खुश करने के लिए उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का वचन दे बैठे हैं।
