कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे हरक सिंह रावत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कांग्रेस ने विस् चुनाव प्रचार के लिए अपनी 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी जारी कर दी है। सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बडेरा, डॉ मनमोहन सिंह, ग़ुलाम नबी आजाद, चरणजीत सिंह चन्नी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल,रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलेट सहित डाक्टर हरक सिंह रावत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही देवेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डॉक्टर हरक सिंह रावत, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य समेत 30 को जगह दी गई है।

