आज मिले 2081 कोरोना संक्रमित, 10 की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
कोरोना संक्रमण राज्य में रुकने का नाम नहीं ले रहा है आवर संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश में 2081 कोरोना संक्रमित मिले, और 3295 लोग स्वास्थ्य हुए। बुधवार को कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में सर्वाधिक 761कोरोना संक्रमित पाए गए । इसके अलावा अल्मोड़ा में 209 ,बागेश्वर में 106 ,चमोली में 106, चंपावत में 26, हरिद्वार में 206 ,नैनीताल में 150, पौड़ी में 88, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 142, टिहरी में 65, उधम सिंह नगर में 119, उत्तरकाशी में 14 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। वही आज एम्स ऋषिकेश में एक, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में एक, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में तीन, हरिद्वार के मेट्रो हॉस्पिटल में दो, नैनीताल के बीसी जोशी हॉस्पिटल में एक और उत्तरकाशी में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई।
