हरीश रावत ने राजकुमार के लिए मांगे वोट

जनमंच टुडे/ देहरादून।

जैसे, जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी  घर, घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। राजपुर रोड विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार भी घर जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने आज राजकुमार के पक्ष में डीएल  रोड क्षेत्र में घर,घर जाकर राजकुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजपुर रोड विस क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए राजकुमार को विधायक बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जनता से राजकुमार को समर्थन देने की अपील की। रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। इस दौरान उनके साथ  संजय कुमार, रीता रानी, आशा टम्टा, आशा मनोरमा डोबरियाल, अशोक कुमार, हेमराज, रमेश कुमार, बंटी, सूर्येवंशी, निशा रानी  समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *