आज कोरोना से हुई 7 की मौत,1618 मील संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे संक्रमित और मरने वालों  के संख्या हर दिन घट और बढ़ रही है । संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के चलते एक्टिव केस की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को कोरोना से  सात लोगों की मौत हुई, जबकि  1618 संक्रमित पाए गए। आज भी देहरादून में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 23849 हो गई है। आज अल्मोड़ा में 120, बागेश्वर में 32, चमोली में 124, चंपावत ने 48, देहरादून में 505, हरिद्वार में 201, नैनीताल में 90, पौड़ी  में 71, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 101, टिहरी  में 48, उधमसिंह नगर में 167 और उत्तरकाशी में 39 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। कोरोना से आज प्रेमसुख हॉस्पिटल देहरादून में एक, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में 2, बीसी जोशी हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक, एसटीएच हल्द्वानी में 1, आईडी भट्ट हॉस्पिटल काशीपुर में 1 और मेडिसिटी हॉस्पिटल रूद्रपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *