घर- घर जाकर राजकुमार के लिए मांगे वोट

जैसे जैसे  मतदान का दिन नजदीक आ रही है, प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दिन रात प्रचार में जुटे हुए हैं और घर,घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। राजपुर रोड विस क्षेत्र के प्रत्याशी राजकुमार आजकल धुंआधार प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों के साथ राजपुर रोड सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हुए हैं और जनता से राजकुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।  इसी क्रम में उन्होंने करनपुर वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से अपील कि राजकुमार को अपना अमूल्य वोट देने की अपील की।  उन्होंने बताया कि राजकुमार को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा खुलकर राजकुमार के समर्थन में आगे आ रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के चलते उनके रसोई का बजट बिगड़ रहा है, व महंगाई से पर पाने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है। वहीं बुजुर्गों ने टूटी सड़कें और नालियां दिखाकर कहा कि पांच साल  इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। महिलाओं ने कहा कि हमारे क्षेत्र में पांच साल में एक भी विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए परिवर्तन होना जरूरी है आवर हम  इस बार परिवर्तन लाएंगे और राजकुमार को ही अपना वोट आवर समर्थन देंगे, जिससे वह भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे और हमारी  समस्याओ का समाधान हो सकेगा। उसके बाद जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएल रोड में रिस्पना के किनारे बसे बस्ती में पहुँचे और राजकुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  जनसंपर्क अभियान के दौरान संजय कुमार गौतम,  पूनम कौर, मलकीत सिंह, मोंटी, सरदार अशोक कुमार, हेमराज सिंह विक्की, ओमी यादव चंदेल, डॉ सत्यम कुमार विश्वास, रीता, सचिन, देवेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *