लक्ष्मी राणा समेत, पांच कांग्रेसी पार्टी से निष्कासित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते कांग्रेस ने पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है कांग्रेस ने अनुशासन हीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग जिले के पांच नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि विधानसभा पर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर रुद्रप्रयाग विस्दे सीट से चुनाव लड़ चुकी प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, प्रदेश सचिव अंकुर रौथाण, प्रदेश सचिव राजीव कंडारी, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
