कपिल के पक्ष में मतदान की अपील

बिजनौर/अफजलगढ़। इरशाद ठेकेदार सपा नगर अध्यक्ष अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला नायक सराय शेख इरशाद हुसैन के आवास पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कपिल कुमार का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद ठेकेदार ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार कपिल कुमार के पक्ष में मतदान करने की  अपील की । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  में दलितों मुस्लिमों व पिछड़ी जातियों का  उत्पीड़न हुआ है । उन्होंने बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र की जनता से  कपिल कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की । शेख इरशाद हुसैन ने कहा कि बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पर बसपा उम्मीदवारों की जमीन खिसक चुकी है ,  दोनों अपनी हार से बौखला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र से जीतकर इतिहास बनाने जा रही है| अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन शेख सुलेमान ने कहा कि  जानती है कि  भाजपा सरकार ने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे  किसानों पर कैसे जुल्म ढाए है, और 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत दी है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि  ऐसे सरकार से छुटकारा पाया जाए। कहा कि समाजवादी पार्टी उम्मीदवार कपिल कुमार को कामयाब बनाए । उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी और किसानों को सिंचाई हेतु ट्यूबवेल के साथ-साथ बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा और महिलाओं को 1500 सामाजिक पेंशन दी जाएगी।  हमें किसी के बहकावे में हाय बगे 14 फरवरी को एकजुट होकर साइकिल के सामने वाला बटन दबाना है।  अध्यक्षता शेख सुलेमान ने की खूबसूरत संचालन शेख इरशाद हुसैन,वे सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन, इस अवसर पर मौजूद रहे शेख इस्लामुद्दीन नेता डॉक्टर शाहिद हुसैन, वली उल्लाह, इमरान वफा,हसीब अहमद, मोहम्मद इसहाक,शमशाद अमीर,हसीब अहमद, विक्रम सिंह, सोरण सिंह, गुरवंत सिंह ढिल्लों, प्रधान फोजा राम, संदीप भुल्लर|,मलकीत सिंह, शेख निजाम अहमद, अब्दुल वाहिद,जाकिर हुसैन टायसन,मिस्त्री निसार अहमद, इश्तियाक सैफी, इरशाद सैफी, मोहम्मद इस्माइल, अनीस अहमद, रईस अहमद, मोहम्मद सलमान, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *