जनसम्पर्क के दौरान दिखा सपा के प्रति युवाओं में जोश जोश
बिजनौर। बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा गठबंधन के प्रत्याशी कपिल कुमार ने आज ग्राम वाजिदपुर, खिरोजपुर, नगरपुर, नवाबपुरा, तुरतपुर,माधो वाला, नारायण वाला, फतेहपुरी धारा,
छजमल वाला, बनियों वाला, कादराबाद, मुरली वाला, शिवपुरी, अंगद पुर आदि में जनसम्पर्क किया जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ युवाओं का जो भी दिखाई दिया कपिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है । उन्होंने कहा कि एक-एक वोट कीमती है भाजपा सरकार के जुल्मों सितम खत्म होने जा रहा है। उन्होंने बसपा पर आरोप लगाया कि बसपा के द्वारा करोड़ों रुपए लेकर भाजपा की मदद की जा रही है उन्होंने बसपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि सपा गठबंधन को वोट देकर सपा की सरकार बनाने के लिए सपा को वोट दे।
