फर्जी ट्वीट ल मामले में मुकदमा दर्ज

जनमंच टुडे/ देहरादून।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से फर्जी  एक ट्वीट पोस्ट मामले में भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि इंटरनेट मीडिया पर किसी ने ट्विटर का स्क्रीन शाट लेकर उसको एडिट करके  पोस्ट डाली गई है।  साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और  मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *