भीतरघात करने वालों को किया बाहर

जनमंच टुडे/ रुद्रप्रयाग।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने और पार्टी के साथ भीतरघात करने वाले दस पदाधिकारियों को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने के आरोप में जिला कांग्रेस महामंत्री कालीचरण रावत, जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार, ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री नीरज डंगवाल, युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत, जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई, जिला सचिव भारत भूषण कठैत, जिला सचिव मकर वैरवाण, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी एवं संगठन मंत्री सुनील नौटियाल को विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करते हुए छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *