स्मैक के साथ धरे गए युवक

जनमंच टुडे/ रामनगर।

रामनगर कोतवाली पुलिस ने  शनिवार को दो युवकों को लाखों रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।   मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया पीरूमादरा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान दो बाइक सवार युवकों  से  चेकिंग के दौरान 128 ग्राम स्मैक बरांड के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम परेवज व अनस निवासी जसपुर जिला उधमसिंहनगर बताया है।  बरामद स्मैक की कीमत  अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपये आकि गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *