महंगाई चरम पर, उत्तराखण्ड 8वें पायदान पर
देहरादून।
आजकल महंगाई आसमान छू रही है और लोगों को घर चलाने में मुश्किलें आ रही है। आपको हैरानी होगी कि उत्तराखंड में भी महंगाई की दर सबसे अधिक है, यहां सब्जियों से लेकर, यातायात तक बेहद महंगी है। राज्य के शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस से जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश मे सबसे अधिक महंगाई हरियाणा राज्य में है। उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर सबसे ज़्यादा 7.62% है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई की दर 5.71% है। इन आंकड़ों के हिसाब से शहरी क्षेत्रों की महंगाई के मामले में उत्तराखंड देश में नंबर वन राज्य है। आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो सूची में शामिल सबसे अधिक महंगाई वाले टॉप 8 राज्यों में से 4 राज्यों में भाजपा का शासन है और भाजपा के शासित वाले राज्यों में महंगाई की दर सबसे अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश महाराष्ट्र, जम्मू , कश्मीर, तेलांगना और पश्चिम बंगाल में महंगाई सबसे अधिक है। ओवरऑल महंगाई के मामले में हरियाणा देश में नंबर एक पर है। यहां महंगाई दर 7.23% है। उत्तराखंड महंगाई के मामले में पूरे देश मे आठवें पायदान पर है। यहां ओवरऑल महंगाई दर 6.38% फीसद है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक महंगाई हरियाणा में है और उत्तराखंड 8वें नंबर पर है।
पश्चिम बंगाल — 7.11%
जम्मू और कश्मीर — 6.74%
तेलंगाना व हिमाचल प्रदेश — 6.72%
उत्तर प्रदेश — 6.71%
मध्य प्रदेश — 6.52%
महाराष्ट्र — 6.74% उत्तराखंड —–6.38%
