आज मिले 243 कोरोना संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को प्रदेशभर में 243 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। वहीं आज 783 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 1528 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है।  प्रदेश में जनवरी  से अब तक 252 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। शनिवार को देहरादून में सर्वाधिक 83 संक्रमित मिले, जबकि हरिद्वार में 54, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर एक, चमोली में 18, चम्पावत में 4, नैनीताल में 14, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 9, रुद्रप्रयाग में 7, टिहरी में 17, ऊधमसिंहनगर 7 और उत्तरकाशी में 10 संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *