आज मिले 103 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सोमवार को उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के 103 नए मामले मिले, जबकि तीन संक्रमितों की अस्पताल में मौत हुई है। आज दून मेडिकल कालेज, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट व प्रेमखुख अस्पताल देहरादून में एक-एक संक्रमित मरीज़ की मौत हुई । वहीं, कोरोना के 626 मरीज ठीक हुए । स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज देहरादून में सबसे अधिक 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार व नैनीताल में 17-17, पौड़ी में 15, उधमसिंह नगर में 13, अल्मोड़ा व बागेर में दो-दो, चमोली, चंपावत, रूद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
