बाइक सवार पिता- पुत्र की सड़क हादसे में मौत

जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।

सोमवार को शादी  में शामिल होकर बाइक  से घर लौट रहे बाइक सवार दम्पति और उसके दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में  बाइक सवार पिता एवं उसके एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरे बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार काशीपुर के ग्राम दभोरा टांडा मुस्तकम निवासी मित्रपाल अपनी पत्नी सुमन और अपने  जुड़वा बच्चों बिहान और विमान के साथ  चचेरी साली की शादी में ग्राम रतनपुरा गए थे। सोमवार को वह बच्चों  संग साले के घर बाजपुर गया और देर शाम को बाइक से घर लौट रहे थे, तभी ग्राम रामपुरा के पास बेलगाम अज्ञात वाहन ने  बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मित्रपाल और बिहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सुमन और दूसरा बेटा विमान  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *