छात्रा को गोली मारने का आरोपित छात्र पुलिस के हत्थे चढ़ा
जनमंच टुडे/ देहरादून।
डी फार्मा की छात्रा के हत्यारोपित छात्र को पुलिस ने आज आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून में छात्रा की गोली मारकर हत्या हत्या करने के आरोपित छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की हत्या के मामले में आरोपित छात्र आदित्य तोमर कल से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोपित आदित्य तोमर ने गुरुवार देर शाम केIHयछात्रा वंशिका बंसल की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपित आदित्य तोमर मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो किराये पर ईश्वर विहार सुंदरवाला में रह कर पढाई कर रहा था। रायपुर पुलिस इस घटना के बाद से लगातार फरार छात्र की तलाश में जुट गई थी।
