उत्तराखंड का लाल शहीद
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सियाचिन बॉर्डर पर गश्त के दौरान लैंडस्लाइडिंग होने से हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए। देहरादून के डोईवाला तहसील के अंतर्गत भानियावाला के ग्राम कान्हरवाला निवासी सेवानिवृत सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान के बेटे जगेंद्र सिंह चौहान (35) सियाचिन में शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार चौहान 21 फरवरी को छुट्टी पर घर आने वाले थे, उनकी चार वर्ष पहले शादी हुई थी। जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में तैनात थे। कल रात्रि सेना द्वारा उनके परिवार को संपर्क कर उनके शहीद होने की सूचना दी गई है। उनकी शहादत की खबर से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
