थल सेना में खुली युवाओं के लिए भर्ती
जनमंच टुडे/ डेस्क। अगर आप सेना में भर्ती होकर अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे हैं तो भारती थल सेना आपके सपनों को हकीकत ने बदलने के लिए आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। बस आपके अंदर जज्बा, साहस कड़ी मेहनत और लगन की भावना कूट, कूट कर भरी होनी चाहिए, अगर आप सेनाभर्ती प्रक्रिया के सभी मापदण्डों को पूरा करते हैं तो भर्ती के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। जल्द से जल्द आवेदन करके अपने हौसलों को उड़ान दे सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए 8 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Indian Army Short Service Commission (Tech) पुरुष 59th कोर्स और SSC (Tech) महिला 30th कोर्स के पदों पर भर्तियां निकाली है, जिसमें SSC Tech पुरुष 59वां कोर्स के लिए 175 पद, SSC Tech महिला 30वां कोर्स के लिए 14 पद, अन्य के 2 पद शामिल है। उम्मीदवार की आयु 1 अक्टूबर 2022 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भारतीय सेना की तरफ से भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) के रक्षा कर्मियों (defense personnel) की विधवाओं को आयु में छूट दी जाती है। सेना ने registration 8 मार्च शुरू कर दिए है। साथ ही SSC पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 April 2022 दोपहर 3 बजे तक रखी गई है।
