घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

फतेहपुर रेंज में पशुओं के लिए जंगल में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने मार डाला।  घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरन्त गुलदार के खौफ से निजात दिलाने की मांग की है। सूचना पर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह दमुवाढूंगा की कुमाऊं कॉलोनी निवासी आनंद राम की पत्नी इंदिरा देवी रोजाना की भांति मवेशियों के लिए चारा लेने  फतेहपुर रेंज की जंगल में गई थी।  घास काटते समय  पहले से ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने  इंदिरा देवी पर हमला कर दिया।  गुलदार के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ की महिलाओं ने हो हल्ला किया तो गुलदार भाग गया। मामले की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी।  सूचना पर पुलिस आवर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।  गौरतलब है कि विगत मंगलवार को भी इसी रेंज में घास लेने गई भदयूनी गांव निवासी 60 वर्षीय धनुली देवी(60) पत्नी स्व. प्रेम बल्लभ पर हमला कर  मार डाला था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *