केंद्र ने दिया तोहफा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

जनमंच टुडे/ देहरादून।

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने  बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में NH-72 के पौंटा साहिब और देहरादून के बल्लूपुर मार्ग  को फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए ₹ 1093 करोड़ भी स्वीकृति दी गई हैं।  इस मार्ग से देहरादूनवासियों को  बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वही इसके लिए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांवटा साहिब-बल्लुपुर राजमार्ग के उन्नयन व फोरलेन हेतु वित्तीय स्वीकृति दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में रोड़ कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। गौरतलब है कि NH-72 के पांवटा साहिब – बल्लूपुर (देहरादून) खंड का उन्नयन और फ़ोर लेन के निर्माण के लिए ₹ 1093.01 करोड़ की लागत प्रस्तावित थी जिसके बाद केंद्र सरकार द्वार इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *