घर मे लगी आग, सामान जलकर राख
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
पौड़ी शहर में दीये की लौ से भड़की आग से घर में आग लग गई। अग्निशमन के कर्मचारियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग से घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।। आज पौड़ी शहर के विकास मार्ग स्थित आग वकील बीना देवी के घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना कर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर से धुआं निकलता देख कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना फायर पुलिस को दी। घर के आसपास सड़क सुविधा नहीं होने के चलते फायर ब्रिग्रेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद फायर टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पूजा के लिए जलाया गया दीया बताया जा रहा है।
