10वीं – 12वीं के छात्रों के लिए अंतिम मौका

जनमंच टुडे/ रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने 2022 के प्रयोगात्मक परीक्षा से छूट गए छात्रों को अंतिम अवसर दे रही है।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा देने से छूट गए छात्र-छात्राओं को बोर्ड ने अंतिम अवसर देने का बड़ा फैसला लिया है।इस वर्ष 22 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2022 तक दसवीं व बारहवीं की प्रेक्टिकल परीक्षा कराए जाने को निर्देशित किया गया था, लेकिन कुछ परीक्षार्थी हाईस्कूल आंतरिक मूल्यांकन व कुछ इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने से छूट गए थे। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 20  से 25 अप्रैल  तक एक परीक्षा होगी।  परीक्षा जनपद स्तर पर परीक्षक नियुक्त कर संपन्न करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *