कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर लगाया दाव

जनमंच टुडे/ देहरादून। कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाया है। चंपावत विधानसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पुष्कर सिंह धामी नौ मई को पर्चा दाखिल करेंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार के अनुसार चंपावत उपचुनाव में नामांकन के दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *