बद्रीनाथ राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, 5 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।नई  टिहरी।

विवाह की खरीदारी कर ऋषिकेश से अपने गांव जा रहे लोगों की कार  व्यासी- तोता घाटी के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस राहत एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर  सवारों को सड़क तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जिला चमोली के ग्राम बांक तहसील थराली के कुछ लोग कार UP15 D/ 1061  से शादी की खरीदारी करने तीर्थनगरी ऋषिकेश आए हुए थे। रविवार को वह खरीदारी करने के बाद वह गांव वापस लौट रहे थे।  सुबह 6 बजकर 30 मिंनट पर जैसे ही वह  कौडियाला से 3 किलोमीटर आगे व्यासी-तोता घाटी के मध्य पहुंचे, उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को दी।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत एवं बचाव दल के टीम के सदस्यों ने सभी कार सवारों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुँचाया। हादसे में पिकी( 25 ) पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बांक तहसील थराली जनपद चमोली, प्रतापसिंह ( 40) पुत्र देवसिह ग्राम बांक तहसील थराली, भागीरथी देवी(36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय  (15)  पुत्र प्रताप सिंह ,मंजू (12) पुत्री प्रताप सिंह की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने 4 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *